Secretary's Massage

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ (डिग्री कॉलेज) भरौलिया की स्थापना बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है। जिस प्रकार हर व्यक्ति में कुछ न कुछ विशेष गुण होता है उसी प्रकार हर स्थान एवं हर राज्य का अपना विशेष गुण होता है । बिहार हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है जहां भारत ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया के लिए ज्ञान का केंद्र रहा है। आज भी देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने वाले अधिकांश शिक्षक बिहारी हैं एवं वहां पढ़ने वाले अधिकांश छात्र बिहारी हैं। बिहार शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान के कारण फिर से एक बार दुनिया के लिए शिक्षा एवं ज्ञान की भूमि बनेगा।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ (डिग्री कॉलेज) भरौलिया में पढ़ाई के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ (डिग्री कॉलेज) भरौलिया में नामांकित सभी छात्र एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

मनीष कुमार शेखर

सचिव

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ (डिग्री कॉलेज) भरौलिया मोतिहारी


Contact

Reach us at Bharauliya, Motihari

Email

Phone

© 2025. All rights reserved.